November 2, 2026 10:24 pm

अभियान चलाकर शाहगंज बाजार में की गई सफाई

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिले में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर शनिवार को शाहगंज बाजार में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 100 सफाई कर्मियों को लगाकर बाजार में सफाई कराई गई।जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान शाहगंज बाजार में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया था। डीएम के निर्देश पर शनिवार को लगभग 100 सफाई कर्मियों की टीम लगाकर शाहगंज मार्केट में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान नालियों की सफाई, कूड़ा-करकट का निस्तारण तथा पूरे बाजार क्षेत्र की विशेष सफाई कराई गई।

 

सफाई कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग भी की गई, जिससे कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके। इस अभियान के परिणामस्वरूप शाहगंज मार्केट को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्वच्छता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें