November 3, 2026 10:40 pm

सोनभद्र में दिसंबर तक हर घर तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल, दूर होगी पानी की समस्या

. रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनपद में पेयजल संकट को खत्म करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। प्रशासन का दावा है कि दिसंबर 2026 तक सभी पेयजल परियोजनाएं पूरी क्षमता के साथ संचालित होने लगेंगी।हर घर नल जल योजना के तहत वर्ष 2020 से शुरू हुए कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। बेलाही पेयजल परियोजना के तहत 186 गांवों में पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसका कार्य 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

 

बताया जा रहा है कि नगवां, हर्रा, कदरा व तेंदुआही परियोजनाएं, जिनसे 170 गांव जुड़े हैं, जून 2026 तक पूरी तरह चालू हो जाएंगी। इसके अलावा गुरमुरा, पनारी व अमवार परियोजनाएं, जिनसे 70 से अधिक गांवों को जोड़ा गया है, दिसंबर 2026 तक पूर्ण हो जाएंगी।

 

इनके अतिरिक्त परासी-बेलवादह परियोजना से 29 गांवों को जोड़ा गया है, जबकि केवथा परियोजना के अंतर्गत 12 गांवों में जलापूर्ति पहले से ही सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

 

जनपद में कुल 1406 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 1281 गांव हर घर जल योजना के तहत आवंटित किए गए हैं, जबकि 57 गांव जल निगम को सौंपे गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।सबसे कम कदरा में हुआ कार्य

 

हर घर जल योजना के तहत अभी तक सबसे कम कदरा गांव में मात्र 86 प्रतिशत ही कार्य हुआ है, जबकि यहां पर 30 जून तक ही कार्य पूरा करना है। वहीं पटवध में 93 प्रतिशत, अमवार में 96 प्रतिशत, झीलो-बीजपुर व बेलाही में 98 प्रतिशत कार्य पूरा करने का दावा किया जा रहा है।

 

आंकड़ों में योजना की स्थिति

 

1406- जनपद में कुल ग्राम पंचायत

1281- गांव हर घर जल योजना में शामिल

57 गांव- जल निगम को आवंटित

2562.79- करोड़ राशि हुई थी आवंटित

2235.05- करोड़ राशि हो चुकी हैं खर्च

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें