November 2, 2026 7:56 pm

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दो ट्रकों के बीच टक्कर, दो व्यक्तियों की मौत

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP NEWS।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शनिवार को दो ट्रकों के बीच टक्कर होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि रेणुकूट की तरफ़ से राबर्ट्सगंज जा रहा राख से लदा ट्रक जब हथवानी गांव के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से दूध के पैकेट लेकर आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी भीषण टक्कर हो गई।

 

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई तथा उनके केबिन का हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

 

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए।

 

एसपी ने कहा कि दमकल कर्मियों ने ट्रकों में लगी आग पर कड़ी मशक़्क़त के बाद काबू पाया।

 

उन्होंने कहा कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

एसपी ने बताया कि मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें