पीएनपी न्यूज़ /रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आगर मालवा, 07 अप्रैल। वन विभाग सुसनेर द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चिरान लकड़ी से भरा एक पिकअप वाहन जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार, वन मंडलाधिकारी शाजापुर हेमलता शाह के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी आगर फतेसिंह नीनामा, के मार्गदर्शन में चन्द्रसिंह पंवार, वन परिक्षेत्र अधिकारी सुसनेर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा गणेशपुरा जोड़ क्षेत्र में वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें अवैध रूप से चिरान लकड़ी भरी हुई पाई गई।
वन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया गया तथा वाहन चालक नावेद पिता आरिफ खां, निवासी नलखेड़ा के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जप्ती की कार्रवाई पीरूलाल खाटकी, डिप्टी रेंजर के नेतृत्व में की गई, जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों सुरेश प्रजापति, कमलसिंह मालवीय, के.एल. परमार (वनरक्षक), जितेंद्र गौर, संजय गौर, देवराज सिंह सिसोदिया सहित वाहन चालक बद्रीसिंह सिसोदिया का विशेष सहयोग रहा। वन विभाग ने बताया कि अवैध लकड़ी परिवहन एवं वन अपराधों के विरुद्ध आगे भी सतत अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।











