November 2, 2026 10:26 pm

केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को धारूहेंडा में विश्राम गृह बनाने के लिए चेयरमैन कँवर सिंह ने सौपा ज्ञापन

धारूहेंडा 6 अप्रैल चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगरपालिका के चेयरमैन कँवर सिंह ने सोमवार को धारूहेंडा में लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह बनाने के लिए केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को ज्ञापन सौपा l इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार , कोसली के विधायक अनिल यादव, बीजेपी जिला प्रधान वंदना पोपली भी मौजूद रहे l

चेयरमैन कँवर सिंह ने केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को बताया कि धारूहेडा कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या न० 48 व 919 पर पड़ता है| यहां पर उद्योग लगे हुए हैं l कस्बे की आबादी लगभग डेढ़ लाख के करीब हो चुकी है| विश्राम गृह न होने के कारण सभी सरकारी व गैरसरकारी मीटिंग्स के लिए रेवाड़ी जाना पड़ता है l उन्होंने कहा

धारूहेडा में लोक निर्माण विभाग की 5 कनाल एक मरला जमीन उप तहसील व हरियाणा पर्यटन स्थल के बीच में पड़ी हुई है जों विश्राम गृह के लिए उपयुक्त है | धारूहेडा कस्बा की आबादी को देखते हुए कस्बे में विश्राम गृह जल्द बनवाने की कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े l

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें