November 2, 2026 9:46 pm

लॉकडाउन की अफवाहों पर सख्त CM देवेंद्र फडणवीस, फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

– रिपोर्टर योगेश यादव, PNP न्यूज़ महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

महाराष्ट्र: वैश्विक संकट के बीच जहां कई देशों में कामकाज ठप हो गया है और वर्क फ्रॉम होम की स्थिति बन गई है, वहीं भारत में हालात नियंत्रण में हैं और असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिल रहा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर अफवाहें फैलाकर जनता में डर और भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘लॉकडाउन लगने वाला है’, ‘पेट्रोल-डीजल की कमी है’ या ‘गैस सिलेंडर खत्म हो रहे हैं’ जैसी बातें पूरी तरह भ्रामक हैं।

सीएम फडणवीस ने कहा कि इस तरह की अफवाहें फैलाना गैर-जिम्मेदाराना है और यह देशहित के खिलाफ काम करने जैसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीएम के साथ बैठक पर बयान

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर मौजूदा वैश्विक स्थिति में मजबूत नेतृत्व दिया है। इस दौरान सभी राज्यों ने उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने बताया कि संकट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और कीमतों का अतिरिक्त बोझ भी जनता पर नहीं डाला गया है। साथ ही एलपीजी की सप्लाई भी स्थिर रखी गई है, जिसमें कमर्शियल गैस की लगभग 70% आपूर्ति बनाए रखी गई है।

लॉकडाउन अफवाहों पर सख्त रुख

सीएम ने दोहराया कि राज्य में लॉकडाउन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। जनता को गुमराह करने और डर का माहौल बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पाइप गैस (PNG) को बढ़ावा

फडणवीस ने बताया कि सरकार बड़े स्तर पर पाइप गैस (PNG) नेटवर्क को बढ़ाने पर काम कर रही है। सभी महानगरपालिकाओं को गैस पाइपलाइन के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे एलपीजी पर निर्भरता कम होगी और भविष्य में किसी संकट की स्थिति में भी आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि यह पहल न सिर्फ आम जनता के लिए फायदेमंद है, बल्कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को भी मजबूती देगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें