रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ओबरा “सी’ परियोजना में आधा दर्जन से अधिक कंपनियों में कार्यरत संविदा श्रमिकों का तीन माह के बकाया भुगतान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को श्रमिकों के आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया और सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रमिकों ने परियोजना का निर्माण कार्य करा रही दुसान पावर कार्यालय के मेन गेट पर ताला जड़ दिया।साथ ही काम पूरी तरह से ठप कर दिया।
इसके बाद दुसान पावर प्रबंधन के हाथ पांव फूलने लगे और उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों की दी। वहीं श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन की जानकारी होने पर एसडीएम विवेक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों का समझा बुझाकर शांत कराया। श्रमिकों ने कहा लाख कवायदों के बावजूद दुसान प्रबंधन ठेकेदारों के लंबित बीजकों का भुगतान नहीं कर रहा है, जिसकी सीधा असर करीब डेढ़ हजार संविदा श्रमिकों पर पड़ रहा है।
कहा आज श्रमिकों के समक्ष खाने के लाले पड़ चुके हैं, इसके साथ ही उन्हें परिवार की जीविका चलाने में भी काफी मुश्किलें हो रही हैं। श्रमिकों के समस्या सुनकर एसडीएम ने दुसान प्रबंधन के साथ मीटिंग कर श्रमिकों की समस्या जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधितों को सख्ती से हिदायत दी।
साथ ही उन्होंने अगले एक दो दिनों के भीतर ठेकेदारों को श्रमिकों की पेमेंट शीट भी जमा करने को कहा, ताकि श्रमिकों का भुगतान जल्द से जल्द कराया जा सके। एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर यदि श्रमिकों का लंबित भुगतान नहीं किया जाता है तो दोषियों के खिलाफ श्रम कानूनों के तहतविधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।











