रेवाड़ी 25 मार्च चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थाना धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला कन्नोज के गांव गोबा सतीरा हाल किरायेदार सैयद कालोनी धारूहेड़ा निवासी शिवम उर्फ प्रियांशु के रूप में हुई है।जांचकर्ता ने कहा कि गत 23 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवम उर्फ प्रियांशु निवासी गांव गोबा सतीरा जिला कन्नोज यूपी हाल किरायेदार सैयद कालोनी धारूहेड़ा जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी अपने किराये के कमरे पर मौजूद है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शिवम उर्फ प्रियांशु निवासी गांव गोबा सतीरा जिला कन्नोज यूपी हाल किरायेदार सैयद कालोनी धारूहेड़ा बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 1 अवैध देशी कट्टा व 1 जिंदा रोंद बरामद हुआ।











