रिपोर्ट मनोज यादव लोकशन बदायूं मो 9548220621
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बदायूं। थाना क्षेत्र अलापुर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। वहीं मौत होने पर मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है इस घटना के बाद गांव में हडकपं मच गया है पुलिस घटनास्थल पहुंची और घटना का निरीक्षण किया।
जिला शहजहांपुर की थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव हारचचोरा के रहने वाले राम सिंह पुत्र तेजराम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुजाता 26 वर्ष की शादी 10 माह पूर्व राहुल कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी फाजिल नगला थाना अलापुर के साथ सभी रीति-रिवाज के साथ की थी और उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था मगर दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे सुसराल वाले सुजाता को दान दहेज के लिए आए दिन मारपीट करते रहते थे सुजाता ने यह बात कई बार अपने पिता राम सिंह को बताई थी सुजाता के पिता ने यह बातें अनसुनी कर दी। 23 मार्च को रात्रि में उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर और उसे छत के फंदे पर लटका दिया जिससे उसकी मौत हो गई गांव के ही कुछ लोगों ने मायके वालों को फोन द्वारा सूचना दी सूचना मिलती ही मायके वाले सुजाता की ससुराल पहुंच गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपनी आगे की विधि कार्रवाई में जुड़ गई है मायके वालों ने सुजाता के ससुराल वाले के खिलाफ दान दहेज मांगने और हत्या करने की लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।











