गुरुग्राम, 23 मार्च चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुरुग्राम नगर निगम स्थित सेक्टर 77 खेड़की दौला में यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़की दौला के प्रांगण में स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा नए सत्र 2026 – 27 प्रवेश उत्सव रूप में मनाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मानेसर की प्रथम मेयर डॉ इंद्रजीत यादव रही, मानेसर,वार्ड 19 पार्षद रवि यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी ईश्वर सिंह खुराना एवं समाजसेवी दिनेश कुमार रहे। इस मौके पर अन्य गण मान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने इस अवसर पर कहा कि शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता,
युवाओं को चाहिए कि शहीदों को अपना आदर्श मानकर नवभारत के निर्माण में अपना अपना योगदान दें।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत वीर यादव ने कहा कि इतिहास में स्वतंत्रता सेनानियों को आतंकवादी लिखकर उनके बलिदानों को भुलाने का प्रयास किया गया है तथा स्कूलों में पाठ्यक्रम में उन्हें नहीं पढ़ाया गया। यही कारण है कि आज 6 लाख से अधिक स्वतंत्रता सेनानी भी शहीद की श्रेणी में नहीं आ पा रहे हैं, परंतु उनके बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता।
स्कूल की प्रधानाचार्या नीना वर्मा ने स्कूल की पूरे वर्ष की गतिविधियां का विवरण प्रस्तुत करते हुए स्कूल में इलाके का नाम रोशन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षा ग्रहण करने में अपनी भूमिका अदा करते हैं परंतु छात्र-छात्राओं ने मन लगाकर मेहनत कर जो अग्रिम भूमिका निभाई उससे छात्र-छात्राओं ने अपना ही नहीं बल्कि स्कूल तथा पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। सीनियर सेकेंडरी खेड़की दौला प्रधानाचर्या नीना वर्मा ने नए सत्र प्रवेश उत्सव 2026 – 27 का शुभारंभ किया वहीं छात्र-छात्राओं को सनातन धर्म भारतीय संस्कृति से अवगत कराया।कार्यक्रम के अध्यक्ष वार्ड 19 मानेसर पार्षद रवि यादव ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने का मनोबल हो तो छात्र छात्राएं कहीं भी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया तथा शिक्षकों की भूरी भूरी प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि ईश्वर सिंह खुराना ने देश की महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेने पर प्रकाश डाला।संस्था की और से सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत तिरंगा पटका भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर शिक्षाविद मनीषा यादव, महेश यादव, नरेश कुमार, स्वीटी, रुचिका गर्ग, राहुल यादव परमजीत यादव समस्त स्कूल स्टाफ, प्रतिमा अनावरण कमेटी के सदस्य गण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।











