November 3, 2026 5:06 am

धारूहेड़ा में शहीदों को नमन—भगत सिंह के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प

रेवाड़ी 23 मार्च चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारी योद्धा देश की जनता के सच्चे सपूत शहीद ए आजम भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव के 95 वें शहीदी दिवस पर शहीद भगतसिंह यादगार कमेटी के तत्वावधान में धारुहेड़ा स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा में उपस्थित नगर पालिका के चेयरमैन कंवर सिंह यादव, उपचेयरमैन अजय जांगडा, कमेटी के अध्यक्ष सोशल एक्टिविस्ट कामरेड रमेश चंद्र एडवोकेट, कोषाध्यक्ष प्रेम फौजी, धीरज सैनी सहसचिव, राजकुमार पार्षद, अंतर सिंह पांचाल, गोपाल शोर्या, जीतन शोर्या, नवीन अग्निहोत्री, दलीप सिंह थानेदार, अजय मेहरा, दीपक, रवि व दिनेश गौड़ आदि ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कामरेड रमेश चंद्र एडवोकेट ने कहा कि शहीद भगत सिंह एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक वैचारिक विरासत है। भगत सिंह के आदर्श को आधार बनाकर हम तमाम समस्याओं के खिलाफ लड़ सकते हैं। इसलिए आज उनके विचारों को आम जनता में व्यापक स्तर पर फैलाने की जरुरत है, ताकि शहीद भगत सिंह के सपनों का समाजवादी समाज स्थापित किया जा सके। यही इन महान क्रांतिकारी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें