November 2, 2026 11:27 pm

मुंबई के वडाला में शराब को लेकर विवाद बना खूनी, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

(PNP NEWS महाराष्ट्र | रिपोर्टर: योगेश यादव):

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई: मुंबई के वडाला इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद एक 29 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान कविता महेश वाड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति महेश नारायण वाड को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब का आदी था, जिसके चलते दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

घटना वाले दिन भी महेश नशे की हालत में घर पहुंचा, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी पर लात-घूंसे बरसाए और कथित तौर पर मोबाइल फोन भी फेंककर मारा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

गंभीर रूप से घायल कविता को बाद में केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय पर इलाज न मिलने से उसकी हालत और बिगड़ गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जो लगातार हिंसा की ओर इशारा करते हैं।

इस मामले में वडाला पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। शिकायत मृतका के भाई शुभम रमेश लोदी ने दर्ज कराई, जो नेरुल के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की थीं, जिसके बाद उसे एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें