November 2, 2026 11:10 pm

रेवाड़ी कोर्ट परिसर में बम धमाके की सूचना, फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन—जानिए पूरा मामला

रेवाड़ी 17 मार्च ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जिला पुलिस द्वारा आज जिला कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक व्यापक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविंद्र सिंह व एसडीएम सरेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।

थाना माडल टाऊन पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से एक सूचना कोर्ट परिसर रेवाड़ी में बम-ब्लास्ट होने की मिली थी। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए, डीएसपी डॉ रविंद्र सिंह ने तुरंत मोर्चा संभाला और भारी पुलिस बल, बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वायड, SWAT एंटी सैबोटेज, फायर विभाग, एंबुलेंस, सिविल अथॉरिटीज, की टीमो के साथ मौके पर पहुँचे। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया। इस सम्बन्ध में कार्यवाही करने उपरान्त थाना माडल टाऊन पुलिस टीम सहित बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वायड, SWAT टीम, 02 पुलिस ERV, एंटी सैबोटेज टीम, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सिविल अथॉरिटीज, की टीमों द्वारा कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था भी बनाई रखी गई, एवं डिब्रीफिंग भी आयोजित की गई।मौके पर मौजूद डीएसपी डॉ रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया समय (Response Time) और उनकी तैयारी का आकलन करना था। उन्होंने कहा “सुरक्षा की दृष्टि से रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस तरह के अभ्यासों से न केवल सुरक्षा बलों का कौशल निखरता है, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय भी बेहतर होता है ताकि वास्तविक संकट के समय जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।”इस मॉक ड्रिल के सफल समापन के बाद जिला प्रशासन और कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस मॉकड्रिल में पुलिस व जिला प्रशासन की विभिन्न टीमों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें