कोसली, 16 मार्च चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ईंधन या खाद्य पदार्थों का अवैध स्टॉक पाया गया तो की जाएगी कानूनी कार्रवाई
एसडीम विजय कुमार यादव ने कहा है कि कोसली उपमंडल में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी तथा एलपीजी आदि ईंधन की कोई कमी नहीं है। नागरिक एलपीजी का सिलेंडर लेने के लिए अधीरता ना दिखाएं। एजेंसियों द्वारा निर्धारित किए गए शेड्यूल अनुसार सभी उपभोक्ताओं को रिफिल दिया जाएगा।
एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुछ मसलों को लेकर लोगों में यह भ्रम फैल गया है कि पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की आपूर्ति बाधित हो सकती है। जबकि वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है। केंद्र सरकार ने वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए कुछ एहतियाती कदम उठाए हैं, जिसका अर्थ यह कतई नहीं है ईंधन की कमी हो गई है। सरकार ने सिलेंडर दिए जाने का शेड्यूल केवल इसलिए परिवर्तित किया है, जिससे कि सप्लाई की चेन निरंतर बनी रहे। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि एलपीजी सिलेंडरों का अवैध स्टॉक नहीं होना चाहिए। कोई व्यक्ति कहीं भी ईंधन का स्टॉक करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा है कि सभी डिपो संचालक अंत्योदय परिवारों को समय पर राशन देना सुनिश्चित करें। डिपो धारक बीपीएल परिवारों को अनाज, तेल, चीनी आदि की आपूर्ति समय पर करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कभी भी खाद्य वस्तुओं व ईंधन आदि के स्टॉक की जांच की जा सकती है। आम नागरिकों को खाद्य पदार्थ, एलपीजी, सीएनजी, पेट्रोल, डीजल आदि निर्धारित कीमतों पर ही मिलने चाहिए। इनकी बिक्री में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।











