November 2, 2026 11:33 pm

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 70 वर्षीय किसान की मौत, गांव में मचा कोहराम

सोनभद्र/ पत्रकार विजेंद्र कुमार मौर्य

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के विषुनपुरवा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय किसान अमरनाथ ओझा की हाई वोल्टेज तार के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और स्वजनों में चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि अमरनाथ ओझा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने 13 वर्षीय नाती देव ओझा के साथ घर से लगभग 300 मीटर दूर खेत देखने गए थे। खेत से वापस लौटते समय रास्ते में ऊपर लटक रहे हाई टेंशन तार से उनकी टोपी और सिर सट गया। करंट का तेज झटका लगते ही वे मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े। पीछे आ रहा नाती देव ओझा शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ा और ग्रामीणों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण और स्वजन मौके पर पहुंच गए। बिजली विभाग को सूचना देकर तुरंत आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल से लगभग 20 मीटर पहले कुछ माह पूर्व 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जिससे 11 हजार वोल्टेज का तार और एलटी लाइन ग्रामीणों की बिजली आपूर्ति के लिए खींची गई है। आरोप है कि खेत के पास यह तार मात्र लगभग पांच फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ है, जिससे लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।

ग्रामीण कौशलेंद्र कुमार, मुन्ना चौहान, राजू ओझा, विजय बहादुर चौहान, सुरेंद्र ओझा और रिंकू ओझा ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को लिखित और मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव में कूड़ा राजवाहा से निकली विषुनपुरवा माइनर के किनारे लगा विद्युत सीमेंट पोल भी काफी झुका हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें