रेवाड़ी 6 मार्च चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीआईए कोसली इंचार्ज एसआई सुभाष चन्द की टीम ने नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 108 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव हुडिया खुर्द निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 108 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। जांचकर्ता के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि संजय कुमार निवासी गांव हुडिया खुर्द नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। आज वह निमराणा राजस्थान से गांजा लेकर काठुवास टोल के नजदीक गांव पालडा की सीमा में अपने चाय के खोखे पर गांजा बेचने के लिए आएगा। सूचना पर तुरंत रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुंचे आरोपी को काबू कर लिया।
टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से एक थैले में 1 किलो 108 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।











