November 4, 2026 1:40 am

बैनर पोस्टर हटाने में जुटी नपा 

धारूहेंडा 6 मार्च चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शहर में नपा एक्शन में है। शहर की सड़कों से बैनर पोस्टर हटाने में कर्मचारी जुटे हुए है। शुक्रवार को रिंग रोड, सोहना, दिल्ली, बास रोड के साथ ही अन्य सड़कों पर लगे-सभी बैनर पोस्टर हटाए गए है। दरअसल वीरवार को जनप्रतिनिधियों और शहर के अन्य लोगों द्वारा शहर में सड़कों पर लगे बैनर पोस्टर का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद नपा द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए रोड से बैनर-पोस्टर हटाना शुरू कर दिया गया था। रोड के साथ ही अन्य जगहों पर लगे सभी बैनर-पोस्टर हटाए गए है। आचार संहिता लगने के दौरान सभी बैनर-पोस्टर हटाए जाते है। लेकिन अभी चुनाव की संभावना देखते हुए नपा ने पहले से ही सजग है l लोगों ने कहा जो लोग होर्डिंग लगा कर शहर को कुपित कर रहे हैं वे लोग शहर को कैसे साफ़ रखेंगे l नपा ने बताया कि अगर बिना किसी स्वीकृति के कोई होर्डिंग्स लगे मिले तो जुर्माना लगाया जाएगा l

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें