November 2, 2026 10:47 pm

नगर पालिका उपाध्यक्ष के निवास पर रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन, गणमान्य जनों की रही उपस्थिति*

पीएनपी न्यूज़  अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगर मालवा पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष के निज निवास पर रोज़ा इफ्तार का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर भी अपने समर्थकों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष के निवास पर पहुंचीं। उनके आगमन पर आयोजकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और समाज में शांति, सद्भाव एवं विकास की कामना की।

इफ्तार से पूर्व सभी ने देश, प्रदेश और नगर की सुख-समृद्धि, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रमज़ान का महीना हमें त्याग, संयम, सेवा और मानवता का पाठ पढ़ाता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को भी सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के लोगों की सहभागिता ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की सुंदर झलक प्रस्तुत की। अंत में सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। यह आयोजन सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित होगी |

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें