November 2, 2026 10:24 pm

महाराष्ट्र पुणे के 84 छात्र दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी   

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इजराइल-ईरान युद्ध के बीच बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक शैक्षणिक संस्थान के एमबीए के 84 छात्र दुबई में फंस गए हैं। दुबई का एयरस्पेस बंद होने के कारण ये छात्र वापस नहीं लौट सके। हालांकि, सभी छात्रों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है और कॉलेज प्रबंधन उन्हें जल्द स्वदेश वापस लाने के प्रयासों में जुटा हुआ है।

पुणे स्थित इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज (ISBS) के अधिकारियों के अनुसार, संस्थान के छात्र पांच दिवसीय वार्षिक अध्ययन यात्रा के तहत दुबई गए थे। इनमें से 40 छात्रों को शनिवार और शेष 44 को रविवार को पुणे लौटना था, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र बंद कर दिए जाने से उनकी वापसी संभव नहीं हो सकी।

संस्थान के डीन जनार्दन पवार ने बताया कि सभी छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। इनमें 42 छात्र और 42 छात्राएं शामिल हैं। फिलहाल उन्हें एक होटल में ठहराया गया है और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

छात्र और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित

इंदिरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की चेयरपर्सन तारिता शंकर ने बताया कि एमबीए के छात्र और स्टाफ सदस्य अध्ययन भ्रमण पर दुबई गए थे, लेकिन एयरस्पेस बंद होने के कारण वहीं फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी छात्र और स्टाफ सुरक्षित हैं और संस्थान उनके साथ निरंतर संपर्क में है। विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ समन्वय कर उन्हें जल्द से जल्द भारत वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में उड़ानें बाधित

इजराइल और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के चलते पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालात बिगड़ने के बाद दुबई समेत कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और उड़ानों पर अस्थायी रोक लगाई गई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें