November 2, 2026 9:02 pm

*बलिया:इलाहाबाद बैंक के खातेदार हो जाये सावधान!*

*बलिया:इलाहाबाद बैंक के खातेदार हो जाये सावधान!*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

*बैंक में जमा पैसा भी अब सुरक्षित नहीं? वृद्ध के खाते से ₹1000 गायब!*

 

बलिया के बासडीस कचहरी स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मनोहर प्रसाद नामक वृद्ध अपने खाते में पेंशन चेक कराने गए, तो ₹1000 कम मिले। जब उन्होंने बैंक प्रबंधन से शिकायत की, तो मदद करने के बजाय ब्रांच मैनेजर ने ताना मारते हुए कहा – “₹1000 बचाने के चक्कर में ₹3000 खर्च हो जाएगा!”

इस बयान ने खाताधारक ही नहीं, बल्कि पूरे गांव को सकते में डाल दिया। मनोहर प्रसाद कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और बैंकिंग सेवाओं पर भरोसा डगमगा गया है।

बैंक का काम जनता की जमा राशि की सुरक्षा करना है, लेकिन जब खुद बैंक ही जवाबदेही से बचने लगे, तो आम जनता क्या करे? क्या गरीब खाताधारकों के पैसे यूं ही गायब होते रहेंगे?

PNP NEWS. रवि गोस्वामी की खास रिपोर्ट 

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें