November 2, 2026 9:02 pm

राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन

नित्यानन्द सिंह 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया।मंगलवार को श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय , सुदिष्टपुरी – रानीगंज , बलिया के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया प्रकोष्ठ की अनुमति से गोद लिए ग्राम सभा कोटवां में प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह के संरक्षण एवं नेतृत्व में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर केंद्रित था।
इस अवसर पर श्री प्रकाश चंद त्रिपाठी ने स्वयं सेवकों को स्वच्छता के महत्व के विषय में संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अनुशासन के महत्व को बताते हुए “हम होंगे कामयाब” गीत का सस्वर पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी आनन्द द्विवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जागरूक रैली का आयोजन कराया।

इसी क्रम में स्वयं सेवकों ने गोद लिए ग्राम सभा कोटवां में जागरूकता रैली निकालते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय में नारे लगाये साथ ही स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम सभा के हरित वन में साफ सफाई भी की गयी ।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. विवेकानंद देव पांडेय ने केदारनाथ अग्रवाल की कविता ‘ चंद्र गहना से लौटती बेर ‘ का पाठ किया तथा कुछ स्वयं सेवकों ने भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस संपूर्ण कार्यक्रम में डॉ त्रिपुरारि कुमार ठाकुर, श्री राहुल कुमार, श्री वीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ सतेंद्र मणि विक्रम, डॉ विनीत कुमार राय, डॉ सुबोध कांत तिवारी, डॉ सहजानंद भारती, श्री विवेक कुमार राय सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी गणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें