ब्रेकिंग न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रितिक कुमार जिला ब्यूरो चीफ
| जालौन
जनपद जालौन की माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना कुठौंद की चौकी कंझारीअंतर्गत ग्राम बहादुरपुर स्थित नहर में लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।
स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुठौंद व चौकी इंचार्ज कंझारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्षेत्र में घटना को लेकर दहशत व चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
घटना को लेकर पुलिस अधिकारी हर पहलुओं पर कर रही है जांच
Views: 75











