November 2, 2026 11:10 pm

महाराष्ट्र में युवक पर बर्बर हमला, नंगा कर पीटा, प्राइवेट पार्ट काटने की धमकी

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाराष्ट्र: उल्हासनगर में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, साहूकार पर किडनैप और बेरहमी से पिटाई का आरोप

उल्हासनगर: महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 30 वर्षीय युवक के साथ कथित तौर पर किडनैपिंग और बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उल्हासनगर के कैंप नंबर 5 इलाके की है। शिकायतकर्ता चिराग मीरचंदानी (30), जो अंबरनाथ पूर्व स्थित आश्रय आनंद इमारत में अपने परिवार के साथ रहते हैं, ने आरोप लगाया है कि उन्होंने आरोपी साहूकार अमित चागुला से 4 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। अब तक वह 2 लाख 50 हजार रुपये चुका चुके थे, लेकिन आरोपी उनसे लगातार अधिक रकम की मांग कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि 9 फरवरी की रात जब चिराग कैंप नंबर 5 स्थित एक चाइनीज सेंटर पर खाना खा रहे थे, तभी आरोपियों ने वहां पहुंचकर उन पर हमला कर दिया। लोहे के पाइप से पिटाई करने के बाद उन्हें जबरन कार में बैठाकर बदलापुर के एक कार्यालय में ले जाया गया, जहां फिर से उनके साथ मारपीट की गई।

आरोप है कि इसके बाद युवक को माथेरान ले जाकर एक लॉज में बंधक बना लिया गया, जहां कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और डराने-धमकाने के लिए वीडियो भी बनाया गया। पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: योगेश यादव, PNP न्यूज महाराष्ट्र

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें