November 2, 2026 10:23 pm

धारूहेड़ा ब्राह्मण धर्मशाला मैं संयुक्त स्वर्ण समाज की बैठक आगामी 22 फरवरी को स्वर्ण समाज द्वारा यूजीसी बिल के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन 

धारूहेड़ा 14 फरवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

राजपूत समाज, ब्राह्मण समाज एवं स्वर्ण समाज के संयुक्त तत्वावधान में धारूहेड़ा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में स्वर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्ण समाज सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रस्तावित यूजीसी बिल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए बिल पर गंभीर चिंता जताई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 22 फरवरी को स्वर्ण समाज द्वारा यूजीसी बिल के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा तथा सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग की जाएगी।

बैठक में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष, राजपूत सभा के अध्यक्ष, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष, जैन समाज के अध्यक्ष सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और एकजुट होकर समाज की भावनाओं का समर्थन किया।

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति से “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ बैठक का समापन किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें