राजस्थान से हरियाणा लाई जा रही 450 पेटी अवैध शराब रेवाड़ी में पकड़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी 11 फरवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
सीआईए टीम ने अवैध शराब तस्करी पर प्रहार करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 450 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के तिजारा के वार्ड नं 10 मोहल्ला सैपट वाला निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।
सीआईए कोसली प्रभारी एसआई सुभाष चंद के अनुसार वह अपनी टीम के साथ साबन पुल के पास जयपुर दिल्ली हाईवे पर मौजूद थे। सूचना मिली कि कृष्ण कुमार अवेध शराब बेचने का धन्धा करता है। आज वह गाड़ी में अंग्रेजी शराब की पेटिया भरकर बहरोड़ से धारूहेड़ा की ओर जाएगा।
सूचना पर नाकाबंदी कर उक्त गाड़ी को काबू किया गया। गाड़ी के ड्राइवर ने अपना नाम कृष्ण कुमार निवासी तिजारा बताया। गाडी चेक करने पर अंग्रेजी शराब इम्पैक्ट ब्लू क्लासिक व्हिस्की की पेटियां बरामद हुई, जिनकी गिनती करने पर 450 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। आरोपी इसका कोई लाईसैस व परमिट पेश नहीं कर सका।
टीम द्वारा बरामद अवैध शराब व गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना बावल में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी को पेश अदालत किया जाएगा।











