November 2, 2026 9:35 pm

Safer Internet Day–2026 पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Smart Tech, Safe Choices थीम के साथ सुरक्षित एवं जिम्मेदार AI उपयोग पर विशेष जोर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रितिक कुमार जिला ब्यूरो चीफ

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में Safer Internet Day–2026 के अवसर पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन, उरई में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल युग में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देना तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यशाला में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक एवं शासकीय कार्मिक का यह दायित्व है कि वे तकनीक का उपयोग सतर्कता, जिम्मेदारी एवं नैतिकता के साथ करें। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता को सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए सभी विभागों को डिजिटल सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस वर्ष Safer Internet Day–2026 की थीम Smart Tech, Safe Choices – Exploring the Safe and Responsible Use of AI निर्धारित की गई थी। कार्यशाला में साइबर हाइजीन, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, फिशिंग एवं साइबर फ्रॉड की पहचान, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डेटा गोपनीयता तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण प्रयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन सजल गुप्ता (जिला सूचना विज्ञान अधिकारी) के नेतृत्व में पंकज कुमार (अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी), मेहेर प्रकाश (नेटवर्क इंजीनियर), सुनील वर्मा (नेटवर्क इंजीनियर) एवं प्रवीण कुशवाहा (iRAD) द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारीगण एवं अन्य प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता कर विषय विशेषज्ञों से संवाद भी किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं शासकीय कर्मचारियों में डिजिटल साक्षरता को सुदृढ़ करना तथा साइबर सुरक्षा के प्रति सजगता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। जिला प्रशासन ने इसे डिजिटल इंडिया एवं सशक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित, जिम्मेदार एवं सकारात्मक डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें