लखीमपुर खीरी जनपद लखीमपुर खीरी शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों घना कोहरा और भीषण ठंड लोगों पर भारी पड़ रही है। बीते तीन दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने के कारण स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सुबह-सुबह घने कोहरे और ठिठुरन भरी ठंड में बच्चों का स्कूल जाना न सिर्फ कठिन हो गया है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। अभिभावकों का कहना है कि इतनी भयानक ठंड और कोहरे में छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा साबित हो सकता है कोहरे और ठंड ने एक बार फिर अपना रुख दिखा दिया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं कोहरे के कारण सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे हालात में स्कूलों का समय पूर्ववत चलना बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए या तो विद्यालयों का समय बढ़ाया जाए अथवा कुछ दिनों के लिए अवकाश घोषित किया जाए, ताकि मासूम बच्चों को इस भीषण ठंड और कोहरे से राहत मिल सकेअब देखना यह है कि लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन और जिला अधिकारी इस गंभीर समस्या को लेकर क्या कदम उठाते हैं और बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या निर्णय लिया जाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर बलिराम की खास रिपोर्ट लखीमपुर खीरी











