धारूहेड़ा 4 फ़रवरी संपादक डॉ राजकुमार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारूहेड़ा शहर में स्वर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में पूर्व प्राचार्य श्री देशराज शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में स्वर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य वक्ताओं ने एकजुट होकर यूजीसी एक्ट के विरोध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह यूजीसी एक्ट स्वर्ण समाज के हितों के विरुद्ध है तथा इससे समाज में असमानता बढ़ेगी। सभी संगठनों ने एकमत होकर सरकार से मांग की कि स्वर्ण समाज विरोधी यूजीसी एक्ट को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री संजय सिंह राजावत (संरक्षक, राजपूत महासभा), श्री चरण सिंह छोकर (अध्यक्ष, राजपूत महासभा धारूहेड़ा), श्री भवानी सिंह (राजपूत महासभा), श्री विजय सिंह (राजपूत सभा), श्री सुभाष चंद्र भारद्वाज (अध्यक्ष, ब्राह्मण सभा), श्री भूपेंद्र शर्मा (उपाध्यक्ष, ब्राह्मण सभा),
श्री ब्रह्म ऋषि परशुराम हिंदू राष्ट्र सेना संस्थापक दीपक तिवारी
श्री मंगल अग्रवाल (अध्यक्ष, अग्रवाल सभा), श्री मोहित जैन (अध्यक्ष, जैन सभा), श्री श्याम सुंदर सिंह (उपाध्यक्ष, राजपूत महासभा), श्री वीर सिंह राणा (उपाध्यक्ष, राजपूत महासभा), श्री डी.के. शर्मा (पार्षद, धारूहेड़ा), श्री जितेंद्र शर्मा (महासचिव, ब्राह्मण सभा), श्री गंगा सिंह छोकर (महासचिव, राजपूत महासभा), श्री संदीप जैन (महासचिव, जैन समाज), श्री बसंत पंजाबी, श्री हरकेश जी तंवर, श्री बलवंत सिंह जी एडवोकेट, श्री सतीश जी गौर, श्री नरेंद्र सिंह छोकर एवं श्री विजयपाल सिंह तोमर सहित स्वर्ण समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक का समापन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया।











