संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। बैरिया पुलिस ने धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से अभियुक्त को दबोच लिया, जिसे आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी तथा प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को यह सफलता मिली। बताया गया कि वादिनी ने थाना बैरिया में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि फोन पर बातचीत करने को लेकर डांटने और थप्पड़ मारने से आहत होकर उसकी पुत्री घर से कहीं चली गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बैरिया पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में सोमवार को उप निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ ग्राम मुधबनी क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 252/25 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र जगत नारायण वर्मा, निवासी सहरामपुर, थाना नवदपुर, जिला पटना (बिहार), उम्र लगभग 42 वर्ष, को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा, कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव, महिला आरक्षी खुशबू पटेल एवं महिला आरक्षी ज्योति यादव शामिल रहीं।











