November 2, 2026 10:34 pm

मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को मिली रफ्तार, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बूथों पर जाकर परखी व्यवस्थाएँ

लखीमपुर खीरी, 31 जनवरी: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस में मतदाता सूची शुद्धिकरण को नई गति मिली। जिले के सभी मतदेय स्थलों पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने नाम जुड़वाने और त्रुटि सुधार के लिए आवेदन किया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने डिप्टी डीईओ नरेंद्र बहादुर सिंह और ईआरओ/एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह के साथ स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और धर्म सभा इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ हेल्प डेस्क पर उपलब्ध फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8, संलग्न अभिलेखों और आवेदनों के निस्तारण की प्रगति की गहन समीक्षा की निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसी भी पात्र युवा का नाम मतदाता सूची से बाहर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की मौके पर जांच की जाए और नागरिकों को सही मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो जिलाधिकारी ने बूथों पर उपस्थित मतदाताओं को विशेष अभियान तिथियों और नए मतदाता घोषणा पत्र के माध्यम से नाम जुड़वाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाया जा सकता है या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। मतदाता विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। किसी भी सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है डिप्टी डीईओ/एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतदाता सुविधा को ध्यान में रखते हुए 02 फरवरी को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी मतदेय स्थलों पर पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 4 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहेंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अनिल कुमार, लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें