November 2, 2026 10:46 pm

मशरूम उत्पादन की किसान की योजना हुआ खाक

मनोज कुमार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहानाबाद

हुलास गंज प्रखंड अंतर्गत चिरी गांव में आज मशरूम उत्पादन के लिए बनाए गए झोपड़ियोंमें आग लग जाने से  पूरा स्थल जलकर खाक हो गया। बताया गया कि बेरोजगारी से जूझ रहे युवक शशि रंजन कुमार के द्वारा वृहत पैमाने पर मशरूम उत्पादन योजना बनाई गई थी। लगभग 8 कट्ठा में मशरूम उत्पादन के लिए झोपड़िया बनाई जा रही थी ।लेकिन आज गुरुवार को अचानक दोपहर में आग लग जाने से सभी झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों के कोशिशें के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका ।हालांकि बाद में दमकल  भी पहुंचा लेकिन तब तक सभी झोपड़ियां जल कर खाक हो गई। आग लगने के कारणो की जानकारी नहीं मिल पाई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें