बलिया में परीक्षा केंद्र पर दसवीं की छात्रा के साथ बलात्कार का आरोप, प्रबंधक पर शिकायत*
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने परीक्षा केंद्र प्रबंधक पर बलात्कार का आरोप लगाया है।
1 मार्च 2025 को SVBSIC खरऊपुर ऊस्कर परीक्षा केंद्र में गणित की परीक्षा देने पहुंची छात्रा पार्वती (नाम बदला हुआ) के अनुसार, प्रबंधक जनार्दन यादव ने उसे प्रश्न पत्र समझाने के बहाने एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
घटना के कुछ दिनों बाद पार्वती ने अपने परिजनों को यह बात बताई, जिसके बाद उसके चाचा रविंद्र नाथ सिंह यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
यह मामला शिक्षा संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
आरोपी सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी बताया जा रहा है और अखिलेश संग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है











