November 2, 2026 11:13 pm

वाराणसी समाचार: गुमशुदा मोटरसाइकिल बरामद, मंडुवाडीह थाना को मिली बड़ी सफलता

वाराणसी | निलेश वर्मा | PNP NEWS

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। श्रेयांश हॉस्पिटल के सामने से चोरी हुई मोटरसाइकिल को मंडुवाडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया और पीड़ित को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृजेश मिश्रा पुत्र सोहनलाल मिश्रा, निवासी एकतांगा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, दिनांक 12 जनवरी 2026 (सोमवार) की देर रात करीब 12 बजे अपने परिजनों से मिलने श्रेयांश हॉस्पिटल आए थे। उन्होंने अस्पताल के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और भीतर चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।

जब बृजेश मिश्रा बाहर लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राय वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल सिंह द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की गई।

हॉस्पिटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही समय में चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। इसके बाद मोटरसाइकिल को विधिवत रूप से पीड़ित के परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है और मंडुवाडीह पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें