November 2, 2026 9:35 pm

बोझिया फार्म में बहुजन समाज पार्टी की कैडर बैठक एवं जन-कल्याणकारी दिवस समारोह सम्पन्न

लखीमपुर खीरी निघासन में आज बोझिया फार्म में बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण कैडर बैठक एवं जन-कल्याणकारी दिवस समारोह का आयोजन बोझिया फार्म में प्रसेनजीत सिंह (मन्नू) भैया के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के सेक्टर अध्यक्षों एवं सचिवों को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष श्री अजीत गौतम जी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ 138 विधानसभा क्षेत्र के सभी 32 सेक्टर अध्यक्ष तथा क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया तथा कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया कार्यक्रम के समापन पर आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, सेक्टर अध्यक्षों, सचिवों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें