November 2, 2026 10:26 pm

बलिया समाचार: 363 विधानसभा बैरिया की हर ग्रामसभा में मिनी स्टेडियम की मांग।

समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजा शपथ-पत्र।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बैरिया (बलिया)।363 विधानसभा बैरिया क्षेत्र के नवयुवकों को खेलकूद की समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता सूर्यभान सिंह निवासी–जयप्रकाश नगर ने मुख्यमंत्री को शपथ-पत्र के माध्यम से पत्र भेजकर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्रामसभा में मिनी स्टेडियम निर्माण कराए जाने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए दौड़ एवं नियमित अभ्यास हेतु कोई सुरक्षित और व्यवस्थित खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। मजबूरन नवयुवक राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 के ग्रीन फील्ड मार्ग पर दौड़ लगाने को विवश हैं, जहां भारी वाहनों के आवागमन के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग पर पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने बताए कि उन्होंने पूर्व में भी मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से इस समस्या से अवगत कराया था, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रमुख सचिव, खेलकूद को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके,अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। आदेशों के बावजूद केवल कार्यालयी औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं, जिससे युवाओं की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पुनः मांग की है कि नवयुवकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 363 विधानसभा बैरिया की प्रत्येक ग्रामसभा में ग्राम समाज की भूमि चिन्हित कर शीघ्र मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव, खेलकूद उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ तथा जिलाधिकारी बलिया को भी भेजी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें