November 2, 2026 9:46 pm

बलिया समाचार: बैरिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। दिव्यांग बच्चों की समय रहते पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विकास खण्ड मुरलीछपरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हो गया। यह प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बलिया मनीष कुमार सिंह के निर्देश पर 05 से 07 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी मुरलीछपरा अरविंद कुमार ने की। इसमें विकास खण्ड की लगभग 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर विवेक तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ओ.पी. सिंह द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समेकित शिक्षा की अवधारणा, दिव्यांग बच्चों की प्रारंभिक पहचान, नयन गोष्ठी के माध्यम से जांच तथा शैक्षिक पुनर्वास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए विवेक तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित कराना है। उन्होंने शासन द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं जैसे ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी एवं अन्य सहायक उपकरणों की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी स्तर से प्रारंभिक शिक्षा देकर दिव्यांग बच्चों को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तक लाना समेकित शिक्षा का प्रमुख लक्ष्य है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशील बनाते हुए उनके शैक्षिक, सामाजिक एवं मानसिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपने-अपने क्षेत्रों में दिव्यांग बच्चों की पहचान कर शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने की अपील की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें