November 2, 2026 10:25 pm

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के गांव रामपुरा में रोहिग्यों के खिलाफ चलाया सर्च अभियान

रेवाड़ी 4 जनवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह द्वारा स्थानीय पुलिस व स्वैत टीम के साथ शनिवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के पैतृक गांव रामपुरा व खोल क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा ईंट भट्ठों, झुग्गी-झोपडिय़ों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य स्थानों पर बाहरी लोगों के दस्तोवजों की जांच की गई। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।

पुलिस अधीक्षक कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापिस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जायेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें