November 2, 2026 9:38 pm

बलिया समाचार: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। थाना बैरिया पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) व 87 के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को थाना बैरिया क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव उपाध्यायपुर निवासी संजय भड़भुजा (22 वर्ष) ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया। इस संबंध में थाना बैरिया में मुकदमा संख्या 505/25 दर्ज किया गया था। दिनांक 3 जनवरी दिन शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक नीरज वर्मा पुलिस टीम के साथ रेलवे क्रॉसिंग सुरेमनपुर के पास पहुंचे, जहां से आरोपी को सुबह करीब 7:20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीरज वर्मा के साथ हेड कांस्टेबल सुनील यादव और कांस्टेबल गोविंद सोनी शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें