संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाशनगर स्थित पूर्वी बाबू के डेरा में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात कारणों से लगी आग में पूर्वी बाबू के डेरा निवासी मालिक यादव का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस भीषण अग्निकांड में एक गाय और दो बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि परिवार के सदस्यों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के अनुसार घटना गुरुवार रात करीब दो बजे की है। अचानक घर से आग की तेज लपटें उठने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। पशुओं को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका, जिससे एक गाय और दो बकरियां पूरी तरह झुलस गईं। घटना की जानकारी मिलते ही कोडरहा नौबरार जयप्रकाशनगर क्षेत्र के समाजसेवी राम बाबू यादव उर्फ राम के प्रतिनिधि नंदजी यादव और नंदलाल यादव अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना।
सूचना पर मुरली छपरा ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लालजी यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृत पशुओं की पुष्टि की। अग्निकांड के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व मुआवजा दिए जाने की मांग की है।











