November 2, 2026 11:38 pm

निघासन कस्बे में आज भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रशासन रहा मुस्तैद

निघासन कस्बे में आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन में करीब पच्चीस हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कलश यात्रा में हर वर्ग के लोगों की सहभागिता देखने को मिली और पूरे नगर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत के इंतजाम किए गए थे। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया वहीं, प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात रहा और ट्रैफिक व्यवस्था की कमान प्रशासन ने स्वयं संभाली, जिससे यातायात सुचारु रूप से चलता रहा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई थी प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। आयोजन की सफलता पर स्थानीय नागरिकों व आयोजकों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें