November 2, 2026 8:46 pm

पुलिस महानिदेशक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की,आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई*

*पुलिस महानिदेशक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की,आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने रविवार को मऊगंज जिले के गड़रा गांव पहुंचकर हाल ही में हुई दुखद घटना में मृतक रज्जन दुबे के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

*आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई*
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी।प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।अब तक कुछ आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि शेष को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।

*गांव में शांति व्यवस्था बहाल*

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और वर्तमान में शांति का माहौल है।स्थानीय प्रशासन और पुलिस को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।घटना में एएसआई रामचरण गौतम के आकस्मिक निधन पर भी डीजीपी ने शोक व्यक्त किया और कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है।इस दौरान एडीजीपी इंटेलिजेन्स अनिल कुमार,कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव,पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह और पुलिस अधीक्षक मऊगंज रसना ठाकुर समेत प्रशासन और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें