रेवाड़ी 28 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. बनवारी लाल ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान डॉ. बनवारी लाल ने संगठन की मजबूती और हरियाणा के राजनीतिक परिदृश्य सहित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। डॉ० बनवारी लाल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन के कुशल सांगठनिक अनुभव और युवा नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में नई ऊंचाइयों को छुएगी और कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
इस अवसर पर डॉ. बनवारी लाल ने कहा नितिन नबीन जी का सांगठनिक अनुभव और जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ाव अद्भुत है। उनके नेतृत्व में पार्टी का विस्तार होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के श्विकसित भारतश् के संकल्प को और अधिक गति मिलेगी।
नितिन नबीन ने भी डॉ. बनवारी लाल का आभार व्यक्त किया और संगठन के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।











