November 2, 2026 11:32 pm

Jahanabad news:राजद विधायकों में टूट के दावों को राहुल कुमार ने बताया प्रोपगंडा

मनोज कुमार जहानाबाद
दो दिनों से बिहार के सियासत में राजद के विधायकों में टूट की खबर से सियासी भूचाल आ गया है।बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कृपाल यादव राजद के 25 विधायकों के संपर्क में होने के दावे किया, जिसपर सियासत तेज हो गई है. इस बयान पर जहानाबाद से राजद विधायक राहुल कुमार ने कड़ा पलटवार करते हुए इसे पूरी तरह झूठा और राजनीतिक हथकंडा करार दिया है. जहानाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल कुमार ने कहा कि इस तरह के बयान केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए दिए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि राजद के सभी विधायक पूरी मजबूती के साथ पार्टी और जनता के बीच काम कर रहे हैं.
25 विधायकों की सूची में मेरा और तेजस्वी का नाम हास्यास्पद
राहुल कुमार ने हैरानी जताते हुए कहा कि कथित 25 विधायकों की सूची में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनका स्वयं का नाम शामिल बताया जा रहा है, जो पूरी तरह हास्यास्पद है. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला है ही नहीं. राजद के सभी विधायक पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं और जनता से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने साफ कहा कि भाजपा नेताओं के ऐसे दावे राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिश मात्र हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें