November 2, 2026 11:32 pm

Ballia news:बैरिया में मतदाता सूची से ग्राम प्रधान का नाम गायब, सैकड़ों नाम कटने से बढ़ा तनाव।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। ब्लॉक मुरली छपरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद नौबरार अठगावां में जारी नई मतदाता सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मतदाता सूची से वर्तमान ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों मतदाताओं के नाम कटने से गांव में असंतोष और तनाव का माहौल है। ग्रामीण इसे विभागीय लापरवाही का परिणाम बता रहे हैं। ग्राम पंचायत के वर्तमान प्रधान रामनरेश चौधरी ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को पत्रक सौंपकर मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पूर्व में पंचायत में कुल 5352 मतदाता पंजीकृत थे, जबकि पंचायत चुनाव को लेकर जारी नई सूची में केवल 4891 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इस प्रकार करीब 875 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। प्रधान का आरोप है कि कटे नामों में लगभग 50 प्रतिशत ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनका नाम पूरी तरह वैध था। इनमें स्वयं ग्राम प्रधान रामनरेश चौधरी, भाजपा महामंत्री राकेश कुमार सिंह ‘रॉकी’, प्रधान प्रत्याशी सज्जन कुमार यादव सहित कई अन्य सक्रिय ग्रामीणों के नाम शामिल हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समर्थकों के नाम जानबूझकर न जोड़े जाने और पूर्व मतदाताओं के नाम काटे जाने से गांवों में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने मतदाता सूची में सभी सही मतदाताओं के नाम पुनः जोड़ने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि यह त्रुटि मतदाता सूची तैयार करने वाले वेंडर की लापरवाही से हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वेंडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। साथ ही ग्राम प्रधान सहित सभी सही मतदाताओं के नाम नियमानुसार मतदाता सूची में पुनः जोड़े जाएंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें