November 2, 2026 11:16 pm

महाराष्ट्र से बड़ी खबर: नांदेड़ में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, सुसाइड की आशंका

रिपोर्टर: योगेश यादव | PNP NEWS, महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बरद और मुदखेड़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के दो बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर पाए गए, जबकि माता-पिता के शव घर के अंदर मिले। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में भय व शोक का माहौल है।

नांदेड़ पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, यह मामला मुदखेड़ तहसील के ज्वाला मुरार गांव का है। सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि रमेश सोनाजी लखे और उनकी पत्नी राधाबाई लखे अपने घर के अंदर खाट पर मृत पाए गए हैं। दोनों के बेटों उमेश और बजरंग के शव बाद में गांव के पास स्थित रेलवे लाइन पर मिले।

पुलिस की प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बच्चों द्वारा चलती ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या किए जाने की आशंका है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या थी या दुर्घटना। इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय मंथले ने पत्रकारों को बताया,

माता-पिता अपने घर के अंदर मृत पाए गए हैं, जबकि दोनों बेटों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले हैं। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।”

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि परिवार द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया। वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें