संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया (बलिया)। छात्र संघ के पूर्व महामंत्री एवं वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अंशुमान प्रताप सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह की प्रथम पुण्यतिथि सादगी और सेवा भाव के साथ मनाई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत स्थित नट बस्ती में सैकड़ों गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर मानवीय सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अंशुमान प्रताप सिंह ने कहा कि गरीबों और असहायों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। पुण्यतिथि जैसे अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन कराना एक नेक परंपरा है, जिससे न केवल दिवंगत आत्मा को शांति मिलती है बल्कि समाज में करुणा और सहयोग की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस अवसर पर मौजूद समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, श्याम विभव चौबे, मुरारी पांडेय, नन्हक सिंह, धर्मदेव पासवान, रोहित चौबे, लाखा सिंह, चंदू सिंह, मंगल पंडित, इशू राज सिंह, रूपेश भारती, नवीन मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाजसेवी उपस्थित रहे। पुण्यतिथि के अवसर पर गरीबों को भोजन कराकर छात्र नेता ने समाज में सादगी, संवेदनशीलता और सेवा का संदेश दिया।











