November 2, 2026 11:41 pm

Ballia news:आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी हिरासत में।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी में मंगलवार शाम आपसी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में 19 वर्षीय दानिश अंसारी पुत्र तसब्बुर अंसारी, निवासी चंद्रशेखर नगर, घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि दानिश अंसारी पर चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान ने बताया कि घटना के बाद से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें