November 2, 2026 10:29 pm

जहानाबाद बिहार:बस में नशीला पदार्थ पिलाकर मजदूर से लूट, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका**

लोकेशन: बदायूं, मुजरिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

**रिपोर्ट: मनोज यादव (जहानाबाद बिहार)

मुजरिया थाना क्षेत्र में जहरखुरानी गिरोह का एक गंभीर मामला सामने आया है। मंगू नगला के पास रोडवेज बस में सफर कर रहे एक मजदूर को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया गया और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे उतार दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे पुरानी दिल्ली से मजदूरी कर अपने गांव चतुरी नगला लौट रहे दीपक पुत्र मोहर सिंह रोडवेज बस में सवार थे। यात्रा के दौरान बस में मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे दीपक बेहोश हो गए।

बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर बदमाशों ने दीपक का मोबाइल फोन, बैग और नगद रुपये लूट लिए। इसके बाद तड़के करीब 3:30 बजे रोडवेज बस ने उन्हें थाना मुजरिया क्षेत्र अंतर्गत मंगू नगला पेट्रोल पंप से लगभग 200 मीटर दूर सड़क किनारे उतार दिया और बस वहां से चली गई।

कुछ समय बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने दीपक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जहरखुरानी गिरोह की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें