November 2, 2026 9:02 pm

पूजा अर्चना के साथ हुआ बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री सांसद सहित पहुंचे करीब दर्जनों विधायक

संजय कुमार गौतम ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुलंदशहर।अनूपशहर अलीगढ़ मार्ग पर कार्यक्रम के दौरान बनी जाम की स्थिति पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत।

डिबाई,:/ छतारी दोराहे पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण सभा के तत्वाधान में स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कई सांसद विधायकों एवं हजारों लोगों के साथ पूजा अर्चना कर स्व. बाबूजी कल्याण सिंह प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण के बाद अब छतारी दोराहे की पहचान बाबूजी कल्याण सिंह चौक के नाम से होगी। शिकारपुर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग द्वारा छतारी दोराहे पर स्व. श्री कल्याण सिंह चौक का निर्माण कराया गया है।प्रतिमा अनावरण का दिन शिकारपुर ही नहीं बल्कि छतारी क्षेत्र के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है।

बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा के छतारी दोराहे पर विधायक अनिल शर्मा के प्रस्ताव पर पर्यटक विभाग द्वारा स्व. बाबू जी कल्याण सिंह चौक का निर्माण कर प्रतिमा लगाई गई है। रविवार को कल्याण सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिमा अनावरण मुख्य अतिथि उन्नाव सांसद एवं अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद डा. भोला सिंह शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, डिबाई विधायक सीपी लोधी, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सदर विधायक प्रदीप चौधरी स्याना विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी सहित डिबाई विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथियों ने आयोजित सभा स्थल पर पहुंचकर महापुरुषों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। संबोधित करते हुए उन्नाव सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि बाबू जी कल्याण सिंह नही होते तो अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण नहीं होता। एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कार्यक्रम को संबोधित कहा बाबू जी की प्रतिमा अनावरण शिकारपुर क्षेत्र ही नहीं प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उसी क्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूजी कल्याण के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबू जी लोधी ही नहीं सर्व समाज के नेता थे। जो समाज को जोड़ने का कार्य करते थे। शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने कहा मेरे प्रस्ताव पर पर्यटक विभाग द्वारा छतारी दोराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूजी कल्याण चौक का निर्माण कराया गया। जिसमें बाबू जी कल्याण सिंह की प्रतिमा की स्थापना की गई है। रविवार को बाबू जी कल्याण सिंह की प्रतिमा काअब छतारी दोराहे को नया नाम मिला है। लोग अब छतारी दोराहे को कल्याण सिंह चौक से जाना जानेंगे। इस मौके पर श्रीओम शर्मा जयरामपुर, साहब सिंह लोधी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा, वीरेंद्र सिंह लौर, पूर्व चेयरमैन मंगलसेन गुप्ता, पहासू मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, अहमदगढ़ मंडल अध्यक्ष रवेंद्र मीणा, जिला पंचायत सदस्य अनिल सूर्यवंशी, सचिन पंडित, संदीप ठाकुर जिला संयोजक बजरंग दल, अरुण ठाकुर चेयरमैन नगर पालिका डिबाई, डिबाई ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख दानपुर आनंद लोधी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें