November 2, 2026 10:23 pm

हरियाणा समाचार :भिवाड़ी का दूषित पानी फिर धारूहेड़ा में घुसा, हाईवे किनारे हालात बिगड़े से सेक्टर की जनता परेशान

केमिकल युक्त पानी से गड्ढे भरे, सड़क का आधार कमजोर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ होने लगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धारूहेड़ा 21 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

 

राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला केमिकल युक्त दूषित पानी एक बार फिर धारूहेड़ा पहुंच गया। नेशनल हाईवे-48 पर सुबह अचानक पानी का बहाव बढ़ने से रैम्प टूट गया, जिससे कस्बे के कई हिस्सों में दूषित पानी जमा हो गया। सेक्टर क्षेत्रों में भी पानी बहता दिखाई दिया। भिवाड़ी बाईपास पर लंबे समय से औद्योगिक इकाइयों का गंदा पानी एक बड़े तालाबनुमा क्षेत्र में जमा था। पिछले दो दिनों में अचानक पानी का रुख बदला और एक प्राइवेट स्कूल के पीछे बने मार्ग से होते हुए यह धारूहेड़ा की ओर बहने लगा। आगे चलकर यह पानी सीवरेज लाइन के जरिए सीधे हाईवे के पास पहुंच गया। सर्विस रोड निर्माण के लिए खोदा गया करीब आठ फीट गहरा गड्ढा पूरी तरह दूषित पानी से भर गया। देर रात तक पानी का स्तर रैपिंग लेयर से ऊपर पहुंच गया। रातभर पानी जमा रहने से गड्ढे की मिट्टी बह गई और सड़क का आधार कमजोर हो गया, जिससे निर्माण कार्य फिर शुरू करना मुश्किल हो गया है। नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह, उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने कहा कि धारूहेड़ा के नागरिकों की सुरक्षा करना उनका कर्तव्य है और जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी से आ रहे दूषित पानी को रोकने के लिए उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला ला दिया गया है और जल्द ठोस कार्रवाई कराई जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें